देवघरः आने वाली पीढ़ी को बेतहर पर्यावरण देना सभी की जिम्मेवारी-उपायुक्त

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त नैन्सी सहाय ने आर.मित्रा विद्यालय के प्रांगण में फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि आज के दिन अपने-अपने घरों में एक पेड़ अवश्य लगाए। वर्तमान में हम सबों को मिलकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प ले।

विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी। इसे सही मायनों में तभी बल मिलेगा जब हम सभी अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयास करेंगे।

वर्तमान में हमें धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है, ताकि हमारा पर्यावरण साफ व स्वच्छ रह सके। हमारे जीवन के लिए पेड़-पौधे बड़े ही अनमोल है। जो हमारे लिए शुद्ध हवा देते हैं। लोग पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और पेड़ों को बचाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका निभाएं। पर्यावरण का संरक्षण करना सबका धर्म है।