मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जून माह की सम्मान राशि का भुगतान
- By rakesh --
- 01 Aug 2025 --
- comments are disable
रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जून माह की सम्मान राशि का भुगतान
3 लाख 85 हजार 751 लाभुकों के खातों में 96.43 (छियानबे करोड़ तैंतालीस लाख सतहत्तर हजार पांच सौ रुपये) करोड़ की राशि हस्तांतरित
योजना अंतर्गत मई महीने के द्वितीय चरण की सम्मान राशि का भी भुगतान, 74 हजार 534 लाभुकों के मध्य 18 करोड़ 63 लाख 35 हजार की राशि का भुगतान
योजना अंतर्गत जिला में भौतिक सत्यापन जारी, शेष सुयोग्य लाभुकों को अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन के बाद मिलेगा लाभ
जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में है स्वीकृत, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य
=======================
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले के कुल 3,85,751 लाभुकों को जून माह की सम्मान राशि (2500 प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में 96,43,77,500 रुपये (छियानबे करोड़ तैंतालीस लाख सतहत्तर हजार पांच सौ रुपये) की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को मई महीने के दूसरे चरण की सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है। द्वितीय चरण में 74 हजार 534 लाभुकों के खाते में 18 करोड़ 63 लाख 35 हजार का भुगतान किया गया है।
यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (जून 2025 माह के लिए)
1. अनगड़ा- 16,437
2. अरगोड़ा (नगर निगम)- 11,878
3. बड़गाईं (नगर निगम)- 8,901
4. बेड़ो- 20,564
5. बुंडू- 8,469
6. बुंडू नगर पंचायत- 3,416
7. बुढ़मू- 17,599
8. चान्हो- 19,676
9. हेहल (नगर निगम)- 15,117
10. ईटकी- 10,446
11. कांके- 31,460
12. कांके (नगर निगम)- 1,289
13. खलारी- 9,653
14. लापुंग- 11,201
15. मांडर- 23,249
16. नगड़ी- 17,632
17. नगड़ी (नगर निगम)- 7,428
18. नामकुम- 17,646
19. नामकुम (नगर निगम)- 8,342
20. ओरमांझी- 18,121
21. राहे- 9,513
22. रातू- 18,424
23. सिल्ली- 21,164
24. सोनाहातू- 12,793
25. तमाड़- 18,452
26. सदर (नगर निगम)- 26,881
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत मई महीने के द्वितीय चरण की विवरणी निम्न है-
1. अनगड़ा – 2817
2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 2307
3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 1767
4. बेड़ो – 4300
5. बुण्डू – 1732
6. बुण्डू नगर पंचायत – 693
7. बुढ़मू – 3188
8. चान्हो – 3656
9. हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 3296
10. ईटकी – 2057
11. कांके – 4945
12. कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 348
13. खलारी – 2103
14. लापुंग – 2629
15. माण्डर – 4276
16. नगड़ी – 3633
17. नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 1363
18. नामकुम – 3532
19. नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 2385
20. ओरमांझी – 3149
21. राहे – 1722
22. रातू – 3734
23. सिल्ली – 4381
24. सोनाहातू – 2077
25. तमाड़ – 3778
26. सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 4666
आधार सीडिंग अनिवार्य
जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके।
जिला में भौतिक सत्यापन कार्य जारी
वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा।
- maiya saman yojna ka paisa
- maiya samman yojna
- maiya samman yojna 2024
- maiya samman yojna 2500
- maiya samman yojna ka paisa
- maiya samman yojna ka paisa nahi mila
- maiya samman yojna sudhar
- maiya yojana
- maiya yojana 2500
- maiya yojana paisa kab aaega
- maiya yojana scam
- maiya yojna
- maiya yojna 250p
- maiya yojna ka paisa kab aayega
- maiya yojna ka paisa kab milega
- maiya yojna ka paisa nahi aa raha hai
- maiya yojna latest news
- maiya yojna new update
- maiya yojna news
- maiya yojna paisa kab mila
- maiyan yojana