रांची : झारखंड में 547 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, कुल संख्या 22672 हुई

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 547 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22672 हो गयी है. पांच और संक्रमितों की मौत हो गयी है.

इसके साथ ही राज्य में अब तक 229 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. राज्य में 14181 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.

रांची से 95, बोकारो से 23, देवघर से 9, धनबाद से 42, पूर्वी सिंहभूम से 89, गढ़वा से 22, गिरोडीह से 1, गोड्डा से 3, गुमला से 3, हजारीबाग से 29, जामताड़ा से 8, खूंटी से 30, कोडरमा से 3, लातेहार से 13, पाकुड़ से 9, #पलामू_से_38, रामगढ़ से 18, सहिबगंज से 1, सराईकेला से 12, सिमडेगा से 9, पश्चिमी सिंहभूम से 29 केस की पुष्टि हुई.