रांची : रांची से 130, कुल 618 नये संक्रमित मिले, राज्‍य में 13500 पॉजिटिव

झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण  के हर दिन मामले बढ़ रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार 3 अगस्‍त को राज्‍य में कुल 618 नये संक्रमित मिले।

इसके साथ ही राज्‍य में संक्रमितों की कुल संख्‍या 13500 हो गई है। वहीं अबतक 125 लोगों की मौत भी हो चुकी है। राज्‍य में अबतक 4794 लोग स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं।

नये संक्रमितों में बोकारो से 08, देवघर से 09, धनबाद से 04, पूर्वी सिंहभूम से 43, गुमला से 23, हजारीबाग से 90, जामताड़ा से 41, खूंटी 92, लातेहार से 31, लोहरदगा से 01, पाकुड़ से 12, पलामू से 08, रामगढ़ से 54, रांची से 130, साहिबगंज से 34, सरायकेला से 13 और पश्चिमी सिंहभूम से 25 संक्रमित शामिल हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को काेरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से कुल 125 लोगों की जान चली गयी है।