रांची : झारखंड में 679 संक्रमण के नये मामले, संक्रमितों की संख्या 20,257 हुई

झारखंड में कोरोना के मरीज अब तेजी से स्वस्थ होने लगे हैं। इससे यहां स्वस्थ होने की दर एक बार फिर लगातार बढ़ रही है . झारखंड में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच पिछले 24 घंटे में 679 संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 20,257 हो गयी है.

कोरोना वायरस से अब तक राज्य में 202 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अब तक 12197 कोरोना संक्रित ठीक हो चुके हैं. जबकि राज्य में फिलहाल 7858 एक्टिव केस हैं. झारखंड में बुधवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 1567 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं.