पानी पूरी खाकर बच्चों समेत 70 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार
- By rakesh --
- 21 Oct 2023 --
- comments are disable
सदर अस्पताल कोडरमा में हुए भर्ती
कोडरमा (झारखण्ड)। कोडरमा के बलरोटांड और लोकाई गोसाईटोला के 70 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। इनमें अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। परिजनों ने इलाज के लिए सबों को सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सभी लोगों ने चाट के ठेले से पानी पूरी खाया था। इसके बाद रात से सभी की तबीयत खराब होने लगी जिसमें बच्चे, महिला और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी के साथ उल्टी और दस्त की शिकायत थी। कई लोगों की तबीयत खराब होने पर शनिवार को परिजन इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे।
फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों में रोशन कुमार (उम्र 12 वर्ष, पिता राजेश यादव), रोशनी कुमारी (उम्र 10 वर्ष, पिता राजेश यादव), रितिक कुमार (उम्र 9 वर्ष, पिता शंकर यादव), दीपांशु कुमार (उम्र 2 वर्ष, पिता दिलीप यादव), ऋषि कुमार (उम्र 6 वर्ष, पिता रोहित यादव), वर्षा कुमारी (उम्र 9 वर्ष, पिता रोहित यादव), रियांश कुमार (उम्र 5 वर्ष, पिता रोहित यादव), निशु कुमारी (उम्र 12 वर्ष, पिता शंकर यादव), सोनू कुमार (उम्र 21 वर्ष, पिता संजय यादव), ममता देवी (उम्र 24 वर्ष, पति रोहित यादव), गीता देवी (उम्र 50 वर्ष, पति प्रकाश यादव), काजल कुमारी (उम्र 16 वर्ष, पिता संजय यादव), काजल कुमारी (उम्र 26 वर्ष, पति राजेश कुमार गोस्वामी), सिद्धार्थ कुमार (उम्र 8 वर्ष, पिता राजेश कुमार गोस्वामी), सतीश कुमार (उम्र 10 वर्ष, पिता रंजीत भुईयां), सत्यम कुमार (उम्र 5 वर्ष, पिता प्रमोद राम), आशीष कुमार (उम्र 12 वर्ष), शिवम कुमार (उम्र 11 वर्ष, पिता प्रमोद राम), अमित कुमार (उम्र 10 वर्ष, पिता भीम यादव), वर्षा कुमारी (उम्र 10 वर्ष, पिता रोहित यादव) समेत अन्य शामिल हैं। मामले की जानकारी पाकर डीसी मेघा भारद्वाज, एसपी अनुदीप सिंह और एसडीओ संदीप कुमार ने भी सदर अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीसी मेघा भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीणों ने गोलगप्पे खाये थे। बीमार हुए बच्चों और ग्रामीणों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सबों की स्थिति पर नजर रखी जा
- Advice
- asian food
- babylon
- babylon health
- bacteria
- bug
- d&v
- deli belly
- Doctor
- filipino food
- food and travel
- food poisoning
- food safety
- germs
- Health
- impact theory
- impacttheory
- inside quest
- insidequest
- inspiration
- interview
- jeanelleats
- motivation
- motivational speech
- nausea
- norovirus
- salmonella
- street food
- symptoms of food poisoning
- talk show
- telehealth
- theory impact
- tom bilyeu
- tom bilyou
- tombilyeu
- vomit