रांची। राज्य में बढ़ रही है फिर से कोरोना रफ्तार, सोशल डिस्टेंसिंग उड़ी धज्जियां
- By admin --
- 06 May 2020 --
- comments are disable
रांची। पूरे झारखंड में राजधानी रांची में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। ऐस में पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। हालांकि कई जगहों पर अब भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को सड़कों पर भी लॉकडाउन के दौरान वाहनों के आवागमन जारी है। हालांकि इनमें से कई लोगों का कहना है कि वो आवश्यक कार्य की वजह से घरों से निकल रहे हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग उड़ी धज्जियां
वहीं, एर्णाकुलम से श्रमिकों को लेकर आज एक स्पेशल ट्रेन हटिया स्टेशन पहुंची। मजदूरों का कहना है कि उन्हें झारखंड आने के लिए 825 रुपए का टिकट खरीदना पड़ा। इसके बाद बसों के माध्यम से श्रमिकों को उनके संबंधित जिलों में भेजा जाएगा।इधर, रांची के पास चान्हो के हुटार बाजार में की धज्जियां उड़ती दिखी। लोगों ने भीड़ लगाकर सब्जी की खरीदारी की। इस दौरान मौके पर कोई भी पुलिस जवान तैनात नहीं था।
मरीजों की फिर से बढ़ी संख्या
इधर, झारखंड में मरीजों की संख्या बढ़कर 126 और रांची में 92 हो गई है। इनमें से सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या हिंदपीढ़ी में है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने रांची के डीसी-एसपी काे हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने को कहा है।
टेक्नीशियन हड़ताल पर, विभाग अब सैंपल जांचेगा, कलेक्शन नहीं करेगा
रिम्स में टेक्नीशियन के संक्रमित हो जाने के तीन दिनों बाद मंगलवार को माइक्रोबायोलॉजी लैब खुला। जांच शुरू हुई। लेकिन, आउटसोर्सिंग के 22 टेक्नीशियन चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। उनका कहना है कि जब तक स्थाई नियुक्ति नहीं होगी, तब तक ड्यूटी पर नहीं जाएंगे। फिलहाल लैब 12 परमानेंट तकनीशियनों के सहारे चल रहा है।