चतराः पांच किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड सरकार नशीली पदार्थों के खिलाफ जंग छेड़ दिया है। इसी तहत 2021 तक राज्य में नशीली पदार्थ को बंद कर दिया गया है और बेचने वाले पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य सचिव मदन नितीन कुलकर्णी ने की है।

चतरा जिला के हंटरगंज के वशिष्ट नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने पांच किलो अफीम बरामद किया है।

पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग बाइक से अफीम लेकर कहीं जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और दोनों को फुलवरिया के चपकी पधार पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कुंदा थाना क्षेत्र के चिलौर गांव निवासी वीरेन गंझु और मुकेश महतो शामिल हैं।