आईपीएल 2025 के मैचों को रोका गया, भारत-पाक के बीच तनातनी बना कारण !

नईदिल्ली। भारत और आतकी देश पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच देश का सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंटों में से एक आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) को बीसीसीआई ने फिलहाल रोकने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने के बाद इस तरह का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच धर्मशाला के स्टेडियम में चल रहे मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। जिस समय मैच रोका गया, उस समय इस बात की जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान की और से ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया जा रहा है। इसके कारण सबसे पहले स्टोडियम की लाइटें बंद की गई और ब्लैकआउट किया गया। खिलाड़ियों और वहां के दर्शकों को सुरक्षित स्थान पर जाने दिया गया और मैच रद्द करने की घोषणा की गई। जिस समय मैच रोका गया उस समय पंजाब किग्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और 10.1 ओवर में एक विकोट खोकर 122 रन बनाए थे। इसी दौरान स्टेडियम का फ्लड लाइट बंद करना पड़ गया। फिर खिलाड़ियों और दर्शकों को धीरे धीरे बाहर निकाला गया।

हालांकि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और मिसाइल से किए गए हमलों को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया। हालांकि कई इलाकों में सुरक्षा को देखते हुए लाइटें बंद कर दी गई थी।