रांचीः लॉकडाउन- 5 को लेकर केन्द्र ने मांगा राज्य सरकार से सुझाव
- By admin --
- 29 May 2020 --
- comments are disable
पूरे देश से 31 मई को लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो रही है। कोरोना महामारी अपना विस्तार सबसे अधिक लॉकडाउन-4 में किया है। लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ गृहमंत्री अमित शाह ने बात की और राज्य सरकार से सुझाव मांगा।
जानकारी के अनुसार किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन समाप्त करने की मांग केन्द्र सरकार से नहीं की है। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि राज्य सरकार और केन्द्र सरकार मिलकर लॉकडाउन-5 पर जल्द ही निर्णय ले सकते हैं।
झारखंड राज्य में प्रवासियों का आना जारी है। राज्य सरकार के अनुसार अबतक विभिन्न माध्यमों से साढ़े 4 लाख से अधिक लोगों की घर वापसी हो चुकी है। लोगों को आने से राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 479 तक पहुंच चुकी है, जिसमें 300 से अधिक मरीज प्रवासी मजदूर हैं। सबसे अधिक कोरोना मरीजों की संख्या 57 गढ़वा जिले के हैं।
उन्होंने कहा कि ये आंकड़ा जून माह में काफी बढऩे की उम्मीद है। ऐसे में लॉकडाउन को लेकर सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। लॉकडाउन पर राज्य सरकार केंद्र के निर्णय के साथ चल सकती है। केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को राज्य की ओर से सलाह ले रहे हैं।