सेना की जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई, ईडी ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
- By rakesh --
- 14 Apr 2023 --
- comments are disable
रांची। जमीन घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने लैंड स्कैम में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी सूत्रों के अनुसार जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें सरकारी कर्मचारी के साथ साथ जमीन का अवैध कारोबार करने वाले भी शामिल हैं.
सेना की जमीन गलत तरीके से बेचे जाने के मामले को लेकर चल रही ईडी की रेड में बड़ी कार्रवाई हुई है. गुरुवार देर रात ईडी ने सेना की जमीन में हुए धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर लोगों पर गलत तरीके से सेना की जमीन को बेचने का आरोप है. जमीन घोटाले मामले में ईडी ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम ये हैं- रांची स्थित बड़गाईं अंचल कर्मचारी भानु प्रताप, रिम्स का कर्मचारी अफसर अली खान, कोलकाता का प्रदीप बागची, इम्तियाज खान, तलहा खान, अयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल है.
जमीन माफिया के साथ मिलीभगत करके जमीन घोटाला करने वाले बड़गाई अंचलकर्मी भानु प्रताप आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. भानु प्रताप लैंड स्कैम का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है. इस मामले में फर्जी कागजात बनाने वाले अफसर अली खान के साथ साथ ईडी ने अन्य पांच को भी गिरफ्तार किया है. जिन सात लोगों को ईडी ने गिरफ्तार किया है, उन सभी के ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी हुई थी. जो बिहार, झारखंड के साथ साथ पश्चिम बंगाल सहित कुल 22 स्थानों पर दिनभर छापेमारी चलती रही. इस मामले में झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है.