चतरा : दो भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, एक को बचाने में दूसरे की गई जान
- By admin --
- 20 Jul 2020 --
- comments are disable
चतरा जिले के पत्थलगडा प्रखंड के नोनगांव में एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई थे। दोनाें ही बच्चे तालाब के किनारे मेड़ से गुजरते हुए घर लौट रहे थे। इसी बीच एक बच्चे का पैर फिसल गया जिससे वह तालाब में गिर गया। उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा भी तालाब में कूद गया। पर दोनों ही डूब गए।
हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। दोनों बच्चों को कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकाल कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया। रास्ते में बच्चों ने दम तोड़ा। घटना पत्थलगड़ा प्रखंड के नोनगांव में हुई है। नोनगांव पंचायत सचिवालय के पीछे दुर्गा मंडप मंडप तालाब में बच्चों को डूबता देख आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया।
परिजन व ग्रामीणों ने आधे घंटे के अंदर दोनों बच्चों को निकाल कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक नोनगांव के शाकिर मियां के घर के बच्चे हैं। अशफाक की उम्र 10 वर्ष थी और वह मो शाकिर का पुत्र था. वहीं इमरान की उम्र 8 वर्ष थी और वह मो गुलजार का पुत्र था. इमरान अपने नाना के घर आया हुआ था। दोनों की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम का माहौल है।