रांची: चार IPS अधिकारियों का तबादला, पढ़िये किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चार आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल किया है।

कौन कहां थे ?

  • सुरेंद्र कुमार झा को रांची का एसएसपी बनाया गया है जो गिरिडीह में एसपी के पद पर पदस्थापित थे
  • वहीं अमित रेणु को गिरिडीह एसपी की जिम्मेदारी मिली है जो धनबाद ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित थे।
  • मुरारीलाल मीणा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित किया गया। ये एडीजी, अभियान के पद पर पदस्थापित थे।
  • राजकुमार लकड़ा पलामू के डीआइजी बने हैं। ये पहले गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा में डीआइजी के पद पर पदस्थापित थे।