रांची: केंद्र पार्टियों को तोड़ने का काम कर रही है- हेमन्त सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने केंद्र सरकार पर पार्टियां तोड़ने का आरोप लगाया है. हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, अर्थव्यवस्था गोते खा रहा है।

लोग पटरियों पर मरने को मजबूर हैं, सड़कों पर महिलाओं का प्रसव हो रहा है और ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार पार्टियां तोड़ने में लगी हैं. हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि समय आने दीजिए देश आकलन करेगा और लोकतंत्र का सबसे बड़ा दरबार जनता का दरबार होता है. हेमंत सोरेन से जब यह पूछा गया कि झारखंड जैसे राज्य में भी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गयी है तो वे इस सवाल को टाल गए,जवाब नहीं दिया।

हेमंत सोरेन यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार ने अभी तक एक वेंटिलेटर मशीन भी नहीं दी है. सीमित संसाधनों में राज्य सरकार लड़ाई लड़ रही है. हेमंत सोरेन ने बीजेपी के वर्चुअल रैली पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि संक्रमण के इस दौर में बीजेपी राजनीति रोटी सेक रही है. इस रैली पर डेढ़ सौ करोड़ रुपए खर्च हुए होंगे 70 हज़ार एलईडी लगाई गई.  इतने पैसों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया जा सकता था.