रांचीः कोरोना इम्पैक्ट-हाइकोर्ट में 17 जुलाई तक न्यायिक कार्य बाधित
- By admin --
- 16 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड हाइकोर्ट में गुरुवार और शुक्रवार को भी न्यायिक कार्यों का निष्पादन नहीं हो सकेगा। झारखंड हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने पत्र जारी कर हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन को सूचित किया है।
हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को पहले की तरह ही सिर्फ अति महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई चीफ जस्टिस के निर्देश और सहमति के बाद की जाएगी।
17 जुलाई तक सिर्फ अति आवश्यक मामलों की सुनवाई ई-फाइलिंग जारी रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामले, जमानत याचिका और अग्रिम जमानत याचिका को छोड़कर बाकी सब मामले स्थगित रखे जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हाइकोर्ट में कोरोना के कई संदिग्ध मिलने की सूचना मिली थी, उसके बाद हाइकोर्ट का परिसर को पूरी तरह से सेनिटाइज किया गया। झारखंड में इन दिनों कोरोंना महामारी तेजी से फैल रहा है कोविड-19 का संक्रमण तेजी बढ़ने को लेकर कोर्ट ने कदम उठाया है।