‘नकल के लिए भी अकल चाहिए… :ओवैसी

‘नकल के लिए भी अकल चाहिए…’, आसिम मुनीर ने अपने ही PM को गिफ्ट की फेक फोटो, ओवैसी ने कसा तंज

कुवैत में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की सेना और सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने पाकिस्तान द्वारा एक चीनी सैन्य अभ्यास की पुरानी तस्वीर को ‘भारत पर जीत’ के रूप में पेश करने पर तीखा तंज कसा. ओवैसी ने इस कदम को न केवल हास्यास्पद बताया बल्कि इसे पाकिस्तान की बौखलाहट और रणनीतिक नाकामी का प्रतीक भी करार दिया.

अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा, “कल पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक फोटो भेंट की. ये जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं. उन्होंने 2019 की चीनी सेना की एक ड्रिल की तस्वीर दी और कहा कि ये भारत पर जीत का सबूत है. ये है पाकिस्तान की हकीकत. नकल करने के लिए भी अकल चाहिए, और इनके पास तो वो भी नहीं है l