धनबाद: कोरोना में लागू नियमों के उल्लंघन को लेकर दुकानों में चला जांच अभियान
- By admin --
- 30 Jul 2020 --
- comments are disable
धनबाद एसडीओ राज महेश्वरम और धनबाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार के नेतृत्व में धनबाद बैंक मोड़ के दुकानों में कोरोना में लागू नियम के उल्लंघन को लेकर जांच अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 50 दुकानों की जांच की गई जिसमें सात दुकान को तत्काल बंद करवा दी गयी । साथ ही कई दुकानों को सख्त हिदायतें दी गई। वही सड़क किनारे खड़े लगभग 100 मोटरसाइकिल और फोर व्हीलर कार को जप्त कर लिया गया ।
धनबाद में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब जिला प्रशासन पूरी तरह से रेस नजर आ रही है इसे लेकर आज धनबाद एसडीएम और धनबाद डीएसपी के द्वारा दल बल के साथ सघन जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान कई दुकानों में भीड़ भाड़ देखी गई तो कई लोग बिना मास्क के नजर आए जिसे लेकर एसडीएम के आदेश पर 7 दुकान को तत्काल सील कर दिया गया जिसमे दवा की दुकान, साइबर कैफे, फ़ोटो लैब की की दुकानें शामिल हैं । वही कई दवा दुकान, होटल, कपड़े की दुकान, मोबाइल की दुकान में जांच कर नियम के पालन का निर्देश दिया।
वही फुटपाथ पर बेच रहे गुटके को नष्ट किया गया। साथ ही बैंक मोड़ के आसपास सड़क पर खड़े मोटरसाइकिल और फोर व्हीलर को भी जब कर लिया गया।