इंतजार खत्म! पटना में 6 अक्टूबर से दौड़ेगी मेट्रो

Patna Metro: इंतजार खत्म! पटना में 6 अक्टूबर से दौड़ेगी मेट्रो, नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

राजधानी पटना में मेट्रो सेवा का लंबे समय से इंतजार कल यानी सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को खत्म होने वाला है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। पटना मेट्रो का पहला चरण 6 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. यह मेट्रो रेड लाइन के तीन स्टेशनों को जोड़ेगी और लगभग 9 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. ये तीन स्टेशन हैं आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ. मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने पहले ही पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को परिचालन की मंज़ूरी दे दी है. ट्रायल रन भी सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की तरफ वर्तमान सरकार में कई बड़ी परिजोयजनाओं का काम शुरू किया गया था। अब चूकि चुनाव नजदीक है इसलिए जो परिजोयनाएं पूरी हो चुकी है या उसका ाम आगे बढ़ गया है, उसे बिहार सरकार जनता को समर्पित कर रही है। इसी कड़ी में क्रिकेट स्टेडियम के साथ साथ कई बड़ी परियोजनाओं को नीतिश कुमान ने जनता के नाम किया है। अब मेट्रो रेल की भी शुरूआत करने जा रहे हैं।