बिक गई पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA… 135 अरब में सौदा

 

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार को देश की सरकारी एयरलाइन कंपनी पीआईए (PIA) तक बेचनी पड़ी है. ये सौदा 135 अरब रुपये में हुआ है.

कंगाल पाकिस्तान (Pakistan) के हाल बेहाल हैं, आईएमएफ समेत तमाम मित्र देशों की आर्थिक मदद भी उसे संकट से उबार नहीं पा रही है. अब हालात यहां तक खराब हो चुके हैं कि शहबाज शरीफ सरकार को पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन कंपनी पीआईए (PIA) तक बेचनी पड़ी है. ये सौदा 135 अरब पाकिस्तानी रुपये में हुआ है. पाकिस्तान ने मंगलवार को नेशनल फ्लैग-कैरियर के प्राइवेटाइजेशन प्रोसेस को सफलतापूर्वक पूरा किया और Pakistan International Airline को एक लोकल इन्वेस्टमेंट कंपनी के लीडरशिप वाले कंसोर्टियम को बेच दिया.