कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में फेरबदल के आसार !
- By rakesh --
- 26 Oct 2025 --
- comments are disable
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संकेट दिए हैं कि नवंबर के बाद वे अपनी सरकार के कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। यह फेरबदल ऐसे समय होगा, जब सिद्धारमैया सरकार को ढाई साल पूरे हो जाएंगे। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि ‘कांग्रेस आलाकमान ने चार माह पहले ही उन्हें कैबिनेट में विस्तार करने को कहा था, लेकिन मैंने उन्हें बताया कि सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद ही कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जब ये पड़ाव पार हो जाएगा तो मैं पार्टी आलाकमान के साथ चर्चा करूंगा और उनके निर्देशों के आधार पर काम करूंगा।’ सिद्धारमैया 16 नवंबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे वरिष्ठ वकील और कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल की किताब के विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अपने दिल्ली दौरे पर सिद्धारमैया पार्टी आलाकमान से भी मुलाकात करेंगे, जिसमें वे अपनी सरकार में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में पार्टी नेतृत्व को जानकारी देंगे। सीएम ने ये भी बताया कि कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर में आयोजित होगा।
- bjp karnatak me jeeta ki nhi
- bjp karnataka
- bjp loses karnataka
- cm of karnataka
- congress karnataka
- karnatak me bjp ki kitni sheet aayi
- karnatak me kiski jeet rahi
- karnatak me koun jeeta
- Karnataka
- karnataka cm
- karnataka congress
- karnataka me kiski sarkar bani
- karnataka news
- karnataka polls
- karnataka potholes
- karnataka protests
- karnataka result
- karnataka result 2023
- karnataka result live
- karnataka results
- karnataka results 2023
- karnataka results live
- karnataka rss ban
- karnataka updates