गणतंत्र दिवस पर वन विभाग की झांकी व सेना की परेड को प्रथम स्थान

रांची। गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर मोरहाबादी, रांची में आयोजित मुख्य समारोह में माननीय राज्यपाल  रमेश बैस के समक्ष राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। झांकी प्रदर्शन में वन-पर्यावरण विभाग की झांकी प्रथम, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी द्वितीय एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही।

माननीय राज्यपाल के समक्ष राज्य के सुरक्षा बल के विभिन्न टुकड़ियों द्वारा बैंड डिस्प्ले एवं परेड का भी प्रदर्शन किया गया। बैंड डिस्प्ले में आर्मी बैंड प्रथम, जैप-01 बैंड द्वितीय एवं जैप-10 तृतीय स्थान पर रहा । वहीं परेड के उत्कृष्ट प्रदर्शन में सेना की परेड को प्रथम स्थान, सीआईएसएफ को द्वितीय स्थान एवं जैप वन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।