सिमडेगा : कांग्रेस के दो विधायकों समेत अन्य को दिया गया नोटिस

  • आपदा प्रबंधन कानून के तहत नोटिस जारी
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिन्द्र बड़ाईक ने किया नोटिस जारी

सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी, सिमडेगा के पूर्व विधायक निएल तिर्की, कोलेबिरा के पूर्व विधायक बसंत लोंगा को कोरोना महामारी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नोटिस दिया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिन्द्र बड़ाईक ने नोटिस जारी किया है। मालूम हो कि वन विभाग, सिमडेगा में कार्यरत एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने अपने आवास में बिना अनुमति के जलसा कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें ये सभी जनप्रतिनिधि सहित 20 से अधिक लोग शामिल हुए थे।

जनप्रतिनिधियों से स्पष्टीकरण पृच्छा की गई है। कहा गया कि स्पष्टीकरण का सही जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। सबों को 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है।