रांची : झारखंड में संक्रमितों की संख्या पहुंची 5500 के पार, 153 नये मामले

 झारखंड में रविवार को काेरोना वायरस संक्रमण के 153 नये मामले आये हैं.अब तक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,552 पहुंच गयी है, जबकि कोरोना से अब तक 49 लोगों की मौत भी हो चुकी है .

रविवार को राज्य में 153 कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5,552 पहुंच गयी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मिले 153 नये मामलों में बोकारो में 3, देवघर में 4, धनबाद में 10, दुमका में 2, पूर्वी सिंहभूम में 25, गढ़वा में 3, गिरिडीह में 4, गोड्डा में 1, गुमला में 6, हजारीबाग में 26, खूंटी में 1, कोडरमा में 5, लोहरदगा में 25, रामगढ़ में 1, रांची में 32 और साहिबगंज में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.
62 लोग ठीक भी हुए.

पिछले 24 घंटे में राज्य में 62 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 2,718 लोग ठीक भी हो चुके हैं. रविवार को ठीक हुए लोगों में चतरा जिले से 2, देवघर से 7, धनबाद से 1, पूर्वी सिंहभूम से 6, गोड्डा से 9, खूंटी से 1, पाकुड़ से 6, पलामू से 3, रामगढ़ से 2, रांची से 22 और पश्चिमी सिंहभूम से 3 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं.