रांचीः हाईकोर्ट में भी कोरोना ने दी दस्तक, न्यायिक और गैर न्यायिक कार्य स्थगित
- By admin --
- 22 Jul 2020 --
- comments are disable
कोरोना महामारी ने पुलिस थाना के साथ-साथ झारखंड हाईकोर्ट में भी दस्तक दिया है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड हाईकोर्ट के सात न्यायकर्मी कोरोना के चपेट में आ गए हैं।
इन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद झारखंड हाई कोर्ट के कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोरोना का भीषण प्रकोप बढ़ रहा है।
इसके चपेट में झारखंड हाई कोर्ट के भी कई कर्मचारी आ गए हैं। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर हाई कोर्ट के कर्मचारियों का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया था, कई लोगों के सैंपल में से लगभग 7 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अन्य कई कर्मचारियों का भी सैंपल जांच के लिए लगातार भेजा जा रहा है। हाई कोर्ट परिसर में चल रहे न्यायिक कार्य और गैर न्यायिक कार्य को तत्काल स्थगित कर दिया गया है।