रांची। नागा बाबा खटाल में सोशल डिस्टेंसिंग को लोगों ने बनाया में मजाक

रांची। कोरोना महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है। इसे रोकने के लिए राज्य के साथ-साथ केन्द्र सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन किया है, लेकिन राज्य में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची में सब्जी खरीददारी करते समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बना रहें है। मिली जानकारी के अनुसार नागा बाबा सब्जी मंडी के बाहर पुलिस तो इसका पालन तो करा रही है, लेकिन सब्जी मंडी के अंदर लोग इसकी धजियां उड़ाते नजर आ रहे है। जिससे की लगातार संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है।

सोशल डिस्टेंसिंग बना मजाक

लॉकडाउन के चौथे चरण में लोगों को राहत तो मिली, ताकि लोग अपनी – अपनी जिंदगी से जुड़ी रोज-मर्रे की जरूरतों  को पूरा कर सके, सरकार  ने इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कुछ गाइडलाइन्स भी निर्धारित किये  है। लेकिन लोगों ने इलका नजायज फैयदा उठाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का धजियां उड़ाना शुरु कर दिया है। आपको बता दें कि कोरोना जैसे महामारी को लोग गंभीरता से नहीं ले रहें है।

राज्य में बना है कोरोना का खतरा

राज्य में प्रवासी मजदूरों का आना लगातार जारी है। जैसे-जैसे मजदूरों राज्य में आ रहें है, वैसे ही कोरोना का ग्राफ राज्य में तेजी से बढ़ा है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या 438 तक पहुंच गई है। अगर रांची जिला की बात करें तो  कोरोना पॉजिटिव की संख्या 127 हो गई।