धनबाद: खुली रही शराब की दुकानें , व्यावसायिक संगठन के सदस्य नाराज

धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा आपसी सहमति से धनबाद जिले के सभी दुकानों को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खोलने को लेकर सहमति जताई गई थी। इस दौरान धनबाद एसडीएम राज महेश्वरम के साथ चेंबर की एक बैठक भी की गई थी. जिसमें चेंबर ने विश्वास दिलाया था कि सभी दुकानों को शाम 5:00 बजे तक बंद कर दिया जाएगा।

इस दौरान एसडीएम ने भी कहा था कि जितने भी फुटपाथ के दुकान हैं , उन्हें प्रशासन के द्वारा 5:00 बजे तक बंद करवा दिया जाएगा। जिसका असर भी देखने को मिला और सभी दुकाने व्यवसाय संगठन या फुटपाथ दुकानदार 5:00 बजे तक अपनी दुकान बंद कर दिए।

लेकिन शराब की दुकानें बंद नहीं हुई और शराब दुकान में शराब लेने के लिए लाइन लगे रहे. जिसे देखकर संगठन के लोग काफी नाराज हुए झरिया के शराब दुकान में भीड़ को देखते हुए लोगों ने कहा कि जब सभी दुकान बंद हो सकती है तो शराब दुकान को बंद क्यों नहीं करायी जा सकता है ।

इसे लेकर भाजपा के नेता संजय वर्मा ने सरकार और जिला प्रशासन पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि क्या शराब दुकान में भीड़ लगने से कोरोना संक्रमण नहीं फैलेगा। कहा कि सभी दुकान की तरह शराब दुकान को भी शाम 5:00 बजे तक बंद करवाना चाहिए।