रांचीः बेरोजगारी की वजह से बढ़ रहे अपराध-ग्रामीण एसपी
- By admin --
- 11 Jul 2020 --
- comments are disable
-
पुलिस के आलाधिकारी भी कर रहे स्वीकार
-
लॉकडाउन में लोगों के गये रोजगार
लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में लोगों के रोजगार छिन गये। आलम है कि पेट पालने के लिए युवा वर्ग क्राइम की ओर अग्रसर हो रहे हैं।ये बात पुलिस के आलाधिकारी ही स्वीकार कर रहे हैं।
ये हैं रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, ये बेबाकी से कहते हैं कि लॉकडाउन के बाद ग्रामीण इलाकों में अपराध बढ़े हैं। उनका मानना है कि लॉकडाउन की वजह से लोग बेरोजगार हुए हैं, जिसकी वजह से अपराध बढ़े हैं। हालांकि एसपी साहब का कहना है कि लोगों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में प्रशासन जी तोड़ कोशिश कर रही है।
वहीं आमलोग भी मानते है कि लॉकडाउन की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी रोजगार जाने से है।अपराध बढ़ने का ये भी एक महत्वपूर्ण वजह है।
वहीं सत्ताधारी दल का कहना है कि रोजगार देने की दिशा में हेमंत सरकार कई कदम उठा रही है।स्वरोजगार के अवसर तलाशे जा रहा रहे हैं।वहीं बीजेपी रोजगार को लेकर सरकार पर हमलावर है। पार्टी का मानना है कि युवाओं के हुनर के हिसाब से उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाना चाहिए।
बेरोजगारी और अपराध के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं। इस बात को क्राइम के जानकार भी मानते हैं। बेरोजगारी बढ़ने से क्राइम भी बढ़ते रहे हैं। इसी बात को रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कही है,इसीलिए सरकार को रोजगार बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।