दुमका में स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ बीती रात गैंगरेप !
- By rakesh --
- 02 Mar 2024 --
- comments are disable
दुमका में स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ बीती रात गैंगरेप , हंसडीहा थाना क्षेत्र की घटना, महिला के साथ की गई मारपीट भी, सरैयाहाट सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दुमका लाने की तैयारी, मौके पर एसपी पहुंचे तीन युवक हिरासत में.
दुमका
उप राजधानी दुमका से बड़ी खबर सामने आ रही है. अलग अलग बाइक से पति के साथ टूर पर निकली स्पेन की महिला के साथ बीती देर रात गैंगरेप की घटना हुई है. घटना के बाद 28 साल की इस स्पैनिश महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास की बताई जा रही है. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.
विदेशी युवती से रेफ मामले में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक का बयान।
अधीक्षक अनुकरण पूर्ति ने कहा कि युवती को जान की कोई खतरा नही है।इन्जोरी है उसका इलाज किया जा रहा है।मेडिकल जांच के लिए डॉक्टर की टीम बनाई गई है ऑन डियूटी डॉक्टर के साथ एक गाइनो डॉक्टर रहेंगे जो युवती की मेडिकल जांच करेंगे।जांच के बाद पुष्टि होगी ।
दुमका पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार का बयान।
पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि महिला औऱ उनका पति कल पक्षिम बंगाल के रास्ते बिहार होकर नेपाल जा रही थी इसी दौरान हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमा हाट के पास से 50 मीटर अंदर तम्बू गाड़ कर आराम कर रही थी इसी दौरान 5 से 7 युवक आये और उन लोगो के साथ गलत करते हुए विदेशी महिला का लज्जा भंग किया जिसकी जानकारी होने पर पुलिस द्वारा कारवाही करते हुए 3 लोगो को गिरफ्तार की गई है पुलिस पूरे मामले पर एस आई टी का गठन कर एसपी के नेतृत्व में जांच की जा रही है अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।वेज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने के लिए फरेंसिक टीम को लगाया गया है।पीड़िता का ईलाज किया जा रहा है महिला के मेडिकल जांच के बाद आगे का कारवाही की जायेगी।
स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप का मामला , दुमका सांसद सुनील सोरेन और पूर्व मंत्री लुईस मराण्डी पहुंची पीजेएमसीएच , सांसद ने कहा – घटना बेहद निंदनीय , -अपराधियों को कानून का डर नहीं
जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव में बीती रात स्पेन की महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में मामले की जानकारी लेने दुमका सांसद सुनील सोरेन और भाजपा नेत्री लुईस मराण्डी फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची ।
सांसद ने कहा – घटना बेहद निंदनीय , अपराधियों को कानून का डर नहीं ।
———–
पूरे मामले पर दुमका सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है । राज्य में कानून व्यवस्था फेल है । अपराधियों को कानून का डर नहीं है । उन्होंने कहा कि इस घटना के जो भी दोषी हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए ।
लुइस मराण्डी ने कहा – घटना दुःखद ।
———-
भाजपा की झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री लुईस मराण्डी ने कहा कि घटना बेहद दुखद है हम लोग वसुदेव कुटुंबकम विचार वाले हैं और वहां इस तरह की घटना मान्यता को शर्मसार करने वाली है । उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए ।
- ankita dumka
- ankita dumka case
- Dumka
- dumka ankita case
- dumka case
- dumka crime news
- Dumka district
- dumka gang rape
- dumka gang rape case
- dumka gang rape news
- dumka gangrape
- dumka girl ankita no more
- dumka girl death case
- dumka hindu girl
- dumka latest news
- dumka murder
- dumka murder case
- dumka news
- dumka news today
- dumka police
- dumka protest
- dumka rape case
- dumka rape news
- gangrape
- jharkhand dumka gir death case
- jharkhand dumka girl death case