ऑपरेशन सिंदूर के बीच पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द

राँची
केंद्र सरकार ने 10 मई को राँची में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द कर दी है। बैठक के रद्द होने की जानकारी केंद्र सरकार ने संबंधित राज्यों को भेज दी है। जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिषद की बैठक रद्द की गयी है।बैठक रद्द होने के कारण अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राँची नहीं आयेंगे।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह नौ मई को राँचीआने वाले थे और 10 की बैठक में भाग लेने वाले थे।इस बैठक में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखण्ड के मुख्यमंत्री को भी भाग लेना था।