रांचीः झारखंड में तीन दिन बंद रहेगी दुकानें, चैंबर ऑफ कॉमर्स का फैसला
- By admin --
- 21 Jul 2020 --
- comments are disable
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में सप्ताह में तीन दिन दुकानें बंद रहेगी। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बंद रहेगी। इस बात की पुष्टि चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने किया है।
उन्होंने कहाकि छोटे व्यवसायियों से भी अपील की है कि कोरोना चेन को तोड़ने में चेंबर के इस निर्णय का साथ दें और जिस तरह से जनता कर्फ्यू में जनता और व्यवसायियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। उसी तरह व्यवसायी और आम जनता भी चैंबर के इस निर्णय में साथ दें, साथ ही सरकार से भी अपील की है कि चैंबर के इस निर्णय को सपोर्ट करें,ताकि कोरोना चेन तोड़ा जा सके।
आपको बता दें कि राज्य में कोरोना मरीजों की 58 सौ के पार हो चुकी है और साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 75 तक पहुंच चुकी है। अभी राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 2889 है। पिछले 24 घंटों में 216 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।
राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 15 दिनों तक सख्त लॉकडाउन की मांग होने लगी है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर कोई निर्णय आने की संभावना है।