हजारीबाग : अभय कुमार सिन्हा ने 38 वें डीडीसी के रूप में पदभार ग्रहण किया

अभय कुमार सिन्हा हज़ारीबाग के 38 वें उप विकास आयुक्त बने। ज़िला परिषद कार्यालय कक्ष में निवर्तमान उप विकास आयुक्त विजया जाधव ने नव पदस्थापित अभय कुमार सिन्हा को पदभार सौंपा।

मौके पर निवर्तमान उप विकास आयुक्त विजया जाधव व नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण विकास व जिला परिषद का पदभार ग्रहण से संबंधित जरूरी कागजात पर दस्तखत कर पदभार आदान-प्रदान  किया। इस दौरान निवर्तमान उप विकास आयुक्त ने नवपदस्थापित उपविकास आयुक्त को बुके देकर स्वागत व शुभकामनाएं दी।

विदित हो कि 22 जुलाई को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित अधिकारी अभय कुमार सिन्हा को हज़ारीबाग के उप-विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ज़िला परिषद, हज़ारीबाग के रूप में पदस्थापित किया गया था।

विजया जाधव(भा.प्र.से) हज़ारीबाग के उप-विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ज़िला परिषद, हज़ारीबाग के रूप 1 सितंबर 2018  से 27जुलाई 2020 तक सेवा दी।