चतरा : कोरोना का कहर जारी, प्रतापपुर प्रखंड में एक साथ 20 पॉजिटिव केस की पुष्टि

चतरा में कोरोना का कहर निरंतर जारी है। जिला प्रशासन के जागरूकता अभियान और सख्ती के बावजूद वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की  जद में धीरे-धीरे लोग आते जा रहे हैं। जिले के प्रतापपुर प्रखंड में एक साथ 20 पॉजिटिव केस की पुष्टि के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

लोग दहशत के मारे घरों में दुबके हुए हैं। जिसके कारण न सिर्फ प्रखंड मुख्यालय स्थित हाट बाजार में वीरानी छाई हुई है, बल्कि प्रखंड कार्यालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। गौरतलब है कि प्रखंड कार्यालय व थाना समेत विभिन्न गांवों में कोरोना विस्फोट हुआ है।

एक साथ प्रखंड कार्यालय कर्मी, पुलिस के जवानों समेत 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रखंड कार्यालय व थाना के कई स्थानो के साथ-साथ प्रभावित गांवों को जिला प्रशासन द्वारा कंटेंमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। वहीं संक्रमित मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।