इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी !

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई डेडलाइन और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने वित्त वर्ष 2024-25 और आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ा दी है। पहले आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 थी, जिसे अब 15 सितंबर 2025 कर दिया गया है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ने से कई करदाताओं को राहत मिलेगी।

आइटीआर फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ाने के पीछे आईटीआर फॉर्म में बदलाव, सिस्टम डेवलपमेंट की आवश्यकताओं और टीडीएस क्रेडिट से जुड़ी तकनीकी अपडेट हैं। इसलिए करदाताओं को आईटीआर फाइल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके अलावा नई कर व्यवस्था का चुनाव करने वाले करदाताओं और फॉर्म्स में बड़ी हुई जानकारी की आवश्यकताओं के कारण भी यह फैसला लिया गया है। ताकि करदाता जल्दबाजी में रिटर्न फाइल नहीं करें। उन्हें फॉर्म समझने और विवरणों को भरने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।