रामगढ़। पतरातू टॉकीसूद स्टेशन के मगर दाह में नकाबपोश नक्सलियों ने मचाया उत्पात
- By rakesh --
- 06 Jun 2021 --
- comments are disable
रामगढ़। पतरातू थाना क्षेत्र के टॉकीसूद गांव स्थित मगर दाह में बीती रात 6 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश टीएसपीसी के नक्सली ने भारी उत्पात मचाया. यहां नक्सलियों ने कैंप में मौजूद कुछ मजदूरों के साथ मारपीट की और दहशत फैलाते हुए वहां खड़े एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया और नक्सलियों ने चेतावनी दिया कि यहां से कैंप को हटा लो। 6 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने जेसीबी मशीन को आग के हवाले करने के बाद वहां 5 राउंड हवाई फायरिंग की। जाते जाते नक्सलियों ने वहां टीएसपीसी का पर्चा भी छोड़ा जिसमें कैंप को हटा लेने और काम को बंद करने की चेतावनी दी गई थी पर्चा को पुलिस ने बरामद किया है। घटना के बाद पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी, इंस्पेक्टर लिलेश वर महतो ,थाना प्रभारी भरत पासवान सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कैंप में मौजूद मजदूरों से घटना की पूरी जानकारी ली, साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी।
वहां काम कर रहे एक मजदूर ने बताया कि 6 से 7 की संख्या में लोग नकाबपोश अपराधी आए थे, पूरी तरीका से लोग हथियार से लैस थे, आते के साथ डंडा लाठी के साथ कई जगह तोड़फोड़ किया और जेसीबी को आग के हवाले कर दिया उसके बाद नदी के रास्ते से वापस भाग गए।।