रांची: झारखंड में रिकॉर्ड 826 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या बढ़कर 11314 हुई
- By admin --
- 01 Aug 2020 --
- comments are disable
झारखंड में शुक्रवार को रिकॉर्ड 826 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। एक दिन में राज्य में इतनी संख्या में पहली बार संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11314 पहुंच गयी है। दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गयी, इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10बजे जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को सबसे अधिक 154 नये संक्रमित मरीज गिरिडीह जिले में मिले, जबकि देवघर 131, रांची में 83,पूर्वी सिंहभूम में 70, चतरा में 46, कोडरमा में 43, गुमला में 36, बोकारो में 19, लातेहार में 30, सरायकेला में 23, पश्चिमी सिंहभूम में 20, दुमका में 41, धनबाद में 15, गढ़वा में 3, गोड्डा में 20, हजारीबाग में 7, जामताड़ा में 14, खूंटी में 3, लोहरदगा में 3, पाकुड़ में 7, पलामू में 8, रामगढ़ में 19, साहेबगंज में 6 नये संक्रमित मरीज मिले।
राज्य में शुक्रवार को 138 मरीज स्वस्थ होकर घर भी वापस लौट गये, इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4314 हो गयी है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 6894 पहुंच गयी है। इसके साथ ही रिकवरी दर घटकर 38 प्रतिशत पहुंच गयी है और मृत्यु दर 0.93 प्रतिशत है।