गिरिडीहः फांसी लगाकार युवक ने किया खुदकुशी

कोरोना महामारी के बीच आत्महत्या की घटना में लगातार इजाफा हो रहा है। गिरिडीह जिला के पचम्बा थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक  की पहचान नीरज पाठक के रूप में हुई है जो प्रसिद्ध पंच मंदिर के पुजारी का बेटा है।

मिली जानकारी के अनुसार नीरज पाठक बनखन्जो पहाड़ के पीछे बना मकान में रहता था। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों जब कल से दरवाजा बंद देखा तो आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना लोगों ने उसके पिता और  पचम्बा थाना को दी।

https://youtu.be/n5RG1L1sv70

सूचना मिलते ही डीएसपी संतोष मिश्रा, इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, पर पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच पड़ताल कर रही है।