गुमला। लगातार आ रहें दूसरे राज्य से मजदूर, भेजा जा रहा क्वारैंटाइन

गुमला। सात मजदूर केरल से मंगलवार को घाघरा पहुंचे। यहां पहुंचते ही सातों को ब्लॉक क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया। यहां खाना खिलाने के बाद सभी को होम क्वारैंटाइन के लिए वाहन से अपने-अपने घर पहुंचा दिया गया है। बताते चलें कि ये मजदूर ट्रेन से सोमवार को धनबाद स्टेशन पहुंचे थे। वहां से फिर इन्हें बस के माध्यम से गुमला के घाघरा तक पहुंचाया गया।

होम क्वारैंटाइन में रखा जा रहा है

इस दौरान क्वॉरेंटाइन सेंटर में मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद अजीत पांडे ने बताया कि सभी मजदूरों को होम क्वारैंटाइन के लिए घर पहुंचाया गया। साथ ही सभी मजदूरों को एक सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसमें सभी मजदूरों ने शपथ लेने के तौर पर कहा है कि हम सभी घर में ही क्वारैंटाइन होकर रहेंगे, बाहर नहीं निकलेंगे।

ट्रेन चलने से पहुंचे

साथ ही घर के किसी भी सदस्य के संपर्क में नहीं आएंगे। यदि ऐसा नहीं करते हुए हमें पकड़ा गया तो हम पर प्रशासन कानूनी कार्रवाई कर सकती है। इस मौके पर मजदूर लालदेव उरांव ने बताया केरल से सरकार के द्वारा चलाए गए ट्रेन से वह सभी सकुशल कुशल पहुंचे हैं। उन्होंने सरकार के साथ-साथ प्रशासन को आभार व्यक्त किया है।

अन्य राज्यों से बिशुनपुर पहुंचे सात प्रवासी मजदूर

इधर, लॉकडाउन के बाद केरल, बंगलुरु, तमिलनाडु व अन्य राज्यों में फसे बिशुनपुर प्रखंड के 7 प्रवासी मजदूरों को लेकर गुमला से बस बिशुनपुर पहुंची। जहां पर बीडीओ चंदा भट्टाचार्य के नेतृत्व में सातों प्रवासी मजदूरों को बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर उनकी जांच करने के बाद ब्लॉक क्वारैंटाइन में सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया।