ईडी पर निशाना बनाने की खबर की जांच सीबीआई से करे सरकार : प्रतुल
- By rakesh --
- 05 Nov 2023 --
- comments are disable
भाजपा हेमंत सरकार पर हुई हमलवार, कहा प्रदेश में संवैधानिक व्यवस्था ध्वस्त
राज्य में हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच कर रहे हैं ईडी के अफसरों को नक्सलियों, गैंगस्टरों और महिला से निशाना बनाने के आरोपों की सीबीआई जांच हो – प्रतुल शाहदेव
ईडी ने जांच में दोषी पाए गए अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दर्जनों पत्र राज्य सरकार को लिखा है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला ।प्रतुल ने कहा कि पूरे राज्य में सिस्टम धराशाई हो गया है। संवैधानिक मशीनरी भी ध्वस्त हो गई है। जेल से सरकार चल रही है। जेल में बंद सत्ता के दलाल ईडी के अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। प्रतुल ने कहा ऐसी खबरें मीडिया में लगातार आ रही है कि सत्ता के शीर्ष में ऑपरेट करने वाले जेल में बन्द दलालों के खिलाफ जांच कर रहे ईडी के अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ,गैंगस्टरों का सहयोग लिए जाने का षड्यंत्र हो रहा है। प्रतुल ने कहा ये बहुत ही विचलित और चिंतित करने वाली घटना है।प्रतुल ने कहा कि यह भी आरोप लग रहा है कि एक महिला के जरिए ईडी के अधिकारियों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है।ऐसे भी हेमंत सरकार का फर्जी मुकदमों में लोगों को फसाने का लंबा रिकॉर्ड रहा है। प्रतुल ने कहा कि जेल के अधिकारियों पर यह संगीन आरोप लगा है कि उन्होंने कैदियों के द्वारा दलालों के खिलाफ शिकायत करने वाले पत्रों को दबा दिया। जांच के दायरे में इसे भी लाया जाए।
प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार को जवाब देना चाहिए कि ईडी के द्वारा हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच करने के दौरान दोषी पाए गए अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दर्जनों पत्र 18- 11- 2022 से 26- 9- 2023 के बीच राज्य सरकार को लिखा था।लेकिन अभी तक राज्य सरकार कुंडली मारकर क्यों बैठी है ?यह आरोपियों को बचाने का स्पष्ट मामला प्रतीत होता है।प्रतुल ने कहा कि भाजपा मांग करती है की हेमंत सरकार इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की अनुशंसा करे।प्रतुल ने कहा केंद्रीय एजेंसियों को राज्य में सुरक्षा न देकर सत्ता के शीर्ष के दलाल भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि निंदनीय है।
प्रतुल ने कहा कि ऐसी भी सूचना आ रही है कि एक तरफ राज्य सरकार आम नागरिकों का बाहर बैंड बजा रही है ,दूसरी तरफ जेल में जन्मदिन पर बधाई अपराधी अपने जन्मदिन पर बैंड बजवा रहे है।प्रतुल ने कहा कि यह पूरे तरीके से संवैधानिक मशीनरी के ध्वस्त होने का निशानी है।राज्य सरकार अविलंब सीबीआई जांच की अनुशंसा करे।
आज की प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी तारिक इमरान एवं प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू भी उपस्थित थे।
- bihar jharkhand news
- BJP
- bjp in jharkhand
- bjp jharkhand
- bjp lost in jharkhand
- bjp vs jharkhand govt
- jharkhand
- Jharkhand Assembly
- jharkhand assembly election 2019
- jharkhand assembly elections
- Jharkhand BJP
- jharkhand bjp leader
- jharkhand bjp mla
- jharkhand bjp president
- jharkhand bjp protest
- jharkhand cm hemant soren
- jharkhand election
- jharkhand election 2019
- jharkhand election results
- jharkhand mukti morcha
- Jharkhand News
- seema patra bjp jharkhand