रांची। बाबूलाल ने निजी अस्पताल पर उठाए सवाल , सरकार से जांच करने की माँग की

 

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी ने रांची के निजी अस्पताल की मनमानी, कुव्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि एनसीआर, नोएडा के जैसे रांची में निजी अस्पतालों मे रसूखदार, पैरवी वालों को भर्ती कराया जा रहा है.
लोगों से लगातार यह शिकायत मिल रही है कि राँची में भी कुछ बड़े नामचीन प्राईवेट अस्पतालों में रोगी की गंभीरता, नहीं बल्कि मुँह और हैसियत देखकर भर्ती करने का शर्मनाक खेल चल रहा है. इससे लोगों में व्यवस्था से आक्रोश है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से आग्रह है कि बिना विलम्ब वरीय डाक्टरों की टीम बनाकर इसकी जाँच करायें ताकि आईसीयू, एचडीयू वेंटिलेटर जैसे जीवन रक्षक बेड क़ब्ज़ा कर स्वास्थ्य लाभ कर रहे गैर ज़रूरी लोग उसे ख़ाली करें और ज़रूरतमंद लोग इन सुविधाओं के अभाव में बे ईलाज न मरें।