अपने प्रत्याशी यशोदा देवी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया आजसू ने !
- By rakesh --
- 29 Aug 2023 --
- comments are disable
● आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन द्वारा एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने एवं चुनाव प्रचार में गतिरोध उत्पन्न किए जाने के संबंध में आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष मो. हसन अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
आजसू द्वारा सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि सोमवार 28 अगस्त को डुमरी विधानसभा के चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पंचायत अंतर्गत नर्रा गांव में I.N.D.I.A गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी के सैकड़ों कार्यकर्तओं के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जेएमएम प्रत्याशी एवं सत्ताधारी दल के सह पर जिला प्रशासन की उपस्थिति में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष- सह – स्टार प्रचारक सुदेश कुमार महतो, पार्टी के महासचिव- सह- गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, गठबंधन के सहयोगी भाजपा के विधायक विरंची नारायण के वाहनों को रोक कर आपत्तिजनक नारे लगते हुए प्रचार नहीं करने एवं डुमरी निर्वाचन क्षेत्र से बाहर जाने की धमकी देते हुए NDA समर्थकों के साथ धक्का मुक्की की गई एवं घंटो उनके वाहन को रोक कर रखा गया। इस दरमियान स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बनी रही।
इस ज्ञापन के माध्यम से आजसू पार्टी ने एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी और एनडीए के स्टार प्रचारकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा गया कि I.N.D.I.A गठबंधन के कार्यकर्तओं के असंवैधानिक कृत चुनाव प्रचार के अंतिम तिथि तक और बढ़ सकता है। चूंकि I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशी सत्ताधारी दल की मंत्री हैं और सरकार का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। गठबंधन के कई नेता प्रचार के क्रम में मुख्यमंत्री के उपस्थिति में कई मंचों से असंसदीय भाषा का प्रयोग करते आ रहे हैं। प्रशासन भी सरकार के इशारों पर कार्य कर रही है। ऐसी परिस्थिति में बाकी दिनों में चुनाव प्रचार के क्रम में NDA प्रत्याशी और प्रचारकों पर और आक्रामक हमला किया जा सकता है।
इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के महासचिव राजेन्द्र मेहता, अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चंद्र मेहता और अधिवक्ता संघ के महासचिव पंकज श्रीवास्तव शामिल थें।