रांची : प्रेमिका मांगती थी पैसे, प्रेमी ने कर दी गला दबाकर हत्या

नामकुम थाना क्षेत्र में  शनिवार सुबह रोहित कच्छप नामक युवक, पिता चेरबो कच्चप ग्राम खिजरी थाना नामकुम ने अपनी प्रेमिका सोनिया कुमारी 18 वर्ष की गला दवाकर हत्या कर दी है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए प्रेमी रोहित कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

मृतका की पहचान 18 साल की सोनिया कुमारी  के रूप में की गई है। आरोपी प्रेमी ने पूछताछ में बताया कि वह छात्र है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान उसकी प्रेमिका उससे पैसे मांगती थी। आरोपी के मुताबिक, हर काम में प्रेमिका उसे रोकती-टोकती थी और हर महीना पैसे की डिमांड कर रही थी। इससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।