हड़ताल खत्म, जामताड़ा

डम्पर चालकों की हड़ताल पर इरफान अंसारी और रणधीर सिंह क्यों भिड़े ?

  • डम्पर चालकों की हड़ताल खत्म
  • प्रति टन तीन रूपये बढ़ोतरी का ऐलान
  • इरफान अंसारी और रणधीर सिंह के बीच बहस

जामताड़ा समाहरणालाय में उपायुक्त फेज अक मुमताज अहमद की अध्यक्षता में डम्पर चालकों की हड़ताल को लेकर बैठक हुई. बैठक में जामताड़ा विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी, सारठ विधायक रंधीर सिंह, चित्रा कोयला माईन्स के जी एम, ट्रांसपोर्टर, डम्फ़र चालक शामिल हुए. बैठक में तीन रुपये प्रति टन बढ़ाने का फैसला किया गया.

वीओ- जामताड़ा में डम्पर चालकों के साथ बैठक में भाड़े में बढोतरी करने का निर्णय लिया गया.तीन रूपये प्रति टन बढ़ाने का फैसला लिया गया. बैठक के बीच जामताड़ा विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी और सारठ विधायक रंधीर सिंह उलझ पड़े.

वहीं उपायुक्त ने कहा कि ट्रांसपोर्टर ने निर्णय लिया कि कुछ रूपय बढ़ाया जायेगा जिस पर डम्पर चालक तैयार नहीं हो रहे थे. फिर बाद में बातचीत के बाद डम्पर चालक तैयार हो गये. कोयला चोरी रोकने के लिए जिला प्रशासन अब कड़ाई बरतेगा. वाहनों का फिटनेस हो और ओवर लोड ना हो, ऐसी व्यवस्था करनी होगी.

वहीं बातचीत सफल होने पर खुशी जाहिर करते हुए जामताड़ा विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि डम्फ़र चालकों की समस्याओं को सुलझा लिया गया है, वहीं सारठ विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टर हाईवा चलाने की नहीं सोचें, इससे गरीब डम्फ़र चालक को काफी परेशानी होगी. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में हाईवा वाहन को चलने नही दिया जायेगा.