रांची। तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान, एनडीआरएफ मुस्तैद

रांची। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान यास अब विनाशकारी होता नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस तूफान के अधिक मजबूत होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने का आवश्यकता है। झारखंड में भी इस तूफान का व्यापक असर पड़ सकता है। इसके कारण राज्य सरकार नें भी अपनी तरफ से तैयारी कर ली है।

 यास तूफान का असर अब झारखंड के कई इलाकों में दिखाई पड़ने लगा है। तेज हवाओं के साथ साथ बारिश भी शुरू हो गई है। झारखँड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपात बैठक बुलाकर राज्य के सभी जिलों के डीसी और अन्य पदाधिकारियों के दिशानिर्देश दे दिए हैं।आपदा प्रबंधन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत कर हर संभव प्रयास करने की बात कही है।

हालांकि राज्य के कई इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है। जिन इलाकों में नुकसान की संभावना है, वहां 24 घंटे अलर्ट पर उन्हें रखा गया है। टीम के जवान भी मुस्तैदी से इस तूफान से निपटने को तैयार हैं।

10 दिन के अंदर दूसरी चक्रवाती तूफान नें एक बार फिर से लोगों को मुश्किले बढ़ा दी है। झारखंड जैसे राज्य में भी तबाही की आशंका है। सरकार ने इससे निपटने की तैयारी की है। लेकिन सभी को सतर्क रहने की जरुरत है।

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।