रांचीः राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की राह आसान नहीं
- By admin --
- 02 Jun 2020 --
- comments are disable
कोरोना महामारी के बीच राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव ने राज्य की राजनीति गर्म कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि की घोषणा कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
आपको बता दें कि दो सीटों पर चुनाव 19 जून को होगा। झारखंड विधानसभा में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।जिसमें निर्वाचित विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
19 जून को ही मतों की गणना भी होगी। पहले यह मतदान 26 मार्च को ही होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण आयोग ने इसे स्थगित कर दिया था। आपको बता दें कि दो सीटों पर होनी वाली चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में किस्मत अजमा रहें हैं। यूपीए खेमें से जेएमएम के अध्यक्ष शिबू सोरेन और कांग्रेस से शहजादा अनवर,वहीं बीजेपी से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश किस्मत अजमा रहें हैं।
अगर सीटों की समीकरण की बात करें तो झारखंड में 81 विधानसभा सीट है। जिसमें जेएमएम के पास 30,बीजेपी के पास 25 वहीं कांग्रेस के पास 16 सीटों पर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं आजसू को 2, जेवीएम को 3 और राजद को एक सीट से संतोष करना पड़ा।
आपको बता दें कि चार सीटों में एक सीट पर निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जीत दर्ज की हैं और तीन सीट पर सीपीआई,एनसीपी और आईएनडी ने जीत हासिल किया है।
मामलू हो कि 81 सीटों में 79 पर ही मतदान होगी। क्योकि दुमका सीट को छोड़कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण किया था और बेरमो सीट पर कांग्रेस के विधायक राजेन्द्र सिंह के असमय निधन से अब ये सीट खाली हो चूकी है। राजेद्र सिंह के असमय निधन से कांग्रेस की राज्यसभा चुनाव की गणित बिगड़ चूका है। कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं रहा है। वहीं बीजेपी का जीत तय माना जा रहा है।
आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को जीत के लिए कम से कम 28 विधायक का समर्थन जरुरी है। जेएमएम के पास संख्या होने के कारण गुरुजी का जीत तय माना जा रहा है।
वहीं कांग्रेस के नेता राजेश ठाकुर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि कि लॉकडाउन में राज्य सरकार ने जो काम किया। उसके कारण विधायक लोग पार्टी से उपर उठकर मतदान करेंगें और राज्यसभा के दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी।
जेएमएम के महासचिव विनोद पाण्डेय ने कहाकि गुरुजी को राजसभा चुनाव में जीत तय है,उनको साथ महागठबंधन के सहयोगी दल है और साथ ही उन्होंने कहाकि दोनों सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत तय है।
राज्यसभा के बीजेपी उम्मीद्दवार दीपक प्रकाश का कहना कि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है,जिसके कारण बीजेपी का जीत राज्यसभा चुनाव में तय है।कांग्रेस पार्टी हार्स टेरडिंग के बल पर जीत दर्ज करना चाहती है।