रांची: रिम्स शव गृह के बाहर फेंके जा रहे प्रयुक्त पीपीई किट, संक्रमण बढ़ने का खतरा

कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन में स्पष्ट कहा गया है कि संक्रमित अथवा संदिग्ध मरीज के जांच व इलाज में लगे डॉक्टर व कर्मियों द्वारा प्रयुक्त मेडिकल कचरे को तुरंत किसी बंद डिब्बे में डालना है।

विशेषज्ञ यह अंदेशा जता चुके हैं कि मास्क, ग्ल्वस, पीपीई कीट, सुईं व अन्य से संक्रमण फैलने का खतरा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है।

रिम्स के शवदाह गृह के बाहर काफी संख्या में पीपीई किट फेंके गए हैं। इससे चारों तरफ संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। रिम्स की लापरवाही के कारण आम आदमी संक्रमित हो जाएगा और रिम्स फिर से पल्ला झाड़ कर बच जाएगा।