रांचीः रांची में कोरोना संक्रमित दो नये मरीज की पुष्टि,संख्या बढ़कर हुई 940
- By admin --
- 06 Jun 2020 --
- comments are disable
रांची में शनिवार को कोरोना संक्रमित दो नये मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 940 हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 मई को नई दिल्ली से रांची लौटने वाली 26वर्षीय युवती के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि है। दिल्ली से लौटने के बाद वह अपने घर में क्वारंटाइन में रह रही थी और मेडिका अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराया था।
वहीं दूसरा मरीज 38वर्षीय व्यक्ति रेलवे का कर्मी है और उसने भी अपनी जांच निजी अस्पताल में करायी थी। रांची में दो कोरोना संक्रमित नये मरीज की पुष्टि के बाद अब राजधानी में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 143 हो गयी है।
इसमें तीन की मौत हो गई है। इसके अलावा 121 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इससे पूर्व शुक्रवार को लगातार संक्रमण से जूझ रहे राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में रांची का एक इंटर्न छात्र भी संक्रमित मिला है।
वहीं राज्य में पिछले 24घंटे में 97 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिलें, इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 940 हो गयी है। वहीं रांची के रिम्स में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है।
रांची स्थित रिम्स में से मिली रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह 10.00बजे प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिमडेगा में सबसे अधिक 30रांची में 1, हजारीबाग में 26, धनबाद में 1, जमशेदपुर में 15, कोडरमा में 1, पलामू में 1, गढ़वा में 6, लातेहार में 6, रामगढ़ में 7 और गुमला में 1 कोविड-19 मरीज की पुष्टि हुई।