रांची: बकरीद पर अंजुमन इस्मालिया ने की गंदगी नहीं फ़ैलाने की अपील

अंजुमन इस्मालिया रांची ने सभी लोगों से अपील की है कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार के अवसर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। दूसरों के घरों के सामने गंदगी न फैलाएं।

कुर्बानी के जानवर के अवशेष, जिसे इस्तेमाल में नहीं लाया जाता है,उसे सुरक्षित ऐसी जगह दफन कर दें कि पड़ोसियों को कोई असुविधा न हो। गैर मुस्लिम हमवतन भाइयों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें।