धनबाद : आपसी रंजिश में मारपीट,राज मिस्त्री को किया बुरी तरह जख्मी, हालत गंभीर

आपसी रंजिश को लेकर झरिया के शमशेर नगर में शुक्रवार की रात मारपीट की घटना घटी । घटना में राज मिस्त्री का कार्य करने वाला मो. सागिन घायल हो गया ।

मोहम्मद सागिल का कहना है कि वह राज मिस्त्री का काम कर अपने घर लौट रहा था । इसी दौरान शमशेर नगर नीचे इमामबाड़ा के पास पहले से घात लगाकर बैठे 20 से 25 लड़कों ने घेर लिया और घेर कर हॉकी, डंडा से उसे मारने लगे ।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है । इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने झरिया पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई । जिसे देखकर आरोपी भाग खड़े हुए । पुलिस ने घायल को स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है ।

वही प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद मिशम का कहना है उपद्रवियों ने तलवार, डंडा स्टिक से वार किया और बचाने गए हम पर भी हॉकी से हमला किया दिया । हमला करने वालों में मिनाज, अकबर, साहेब, दानिश, राजा, रियाज आदि लोग शामिल थे।