दुमका। कोरोना मरीज मिलते ही गांव को किया गया सील,पहुंची दुमका उपायुक्त
- By admin --
- 06 May 2020 --
- comments are disable
दुमका। दुमका उपराजधनी दुमका में कोरोना वायरस के दो मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन मरीज के गांव को पूरी तरह शील कर दिया है। दुमका उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहाकि गांव के लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है।
जिला प्रशासन के द्वारा गांव के सभी लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराएगी। कोई भी बाहर के व्यक्ति गांव में प्रवेश न करें और ना ही गांव के लोग बाहर जाय। गांव के लोग अपने घर पर ही होम कोरेन्टीन में रहे और सुरक्षित रहे। उन्होंने कहाकि इस गांव में लगभग 43 घर हैं और आबादी लगभग250 के आस-पास हैं।
गांव को किया जा रहा है सिनिट्रेसज
दुमका जिला से मिले दो पोजेटिव मरीज कस्तूरबा विद्यालय में कराएंटाइन में थे। उनका ट्रैवल्स हिस्ट्री गांव में नहीं है। वह गांव के किसी व्यक्ति के संपर्क में नही आया था इसलिए डरने की आवश्यकता नही है। उपायुक्त की माने तो गांव के लोग पोजेटिव मरीज के संपर्क में नहीं आये थे। गांव को सिनिट्रेसज किया जा रहा है गांव के लोगो को हेल्थ स्केनिंग कर उन्हें होम कोरेण्टाइन में रहने की सलाह दी जा रही है।
लॉकडाउन का करें पालन
वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतेजाम किया गया है। गांव में सुरक्षा गार्ड लगाए गए है वही पुलिस अधीक्षक ने हिदायत दिया कि अगर कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो उसपर कानूनी कार्यवाही को जाएगी।