झारखंड के मधुपुर से देश को मिला पहला जल-नवाचार

झारखंड के मधुपुर से देश को मिला पहला जल-नवाचार — “AQUAKT” मशीन का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया लोकार्पण

मधुपुर,
कहते हैं — “जहां इच्छा होती है, वहां राह खुद बन जाती है।”
और आज मधुपुर की धरती पर एक ऐसी ही राह बनी — नवाचार की, प्रगति की और आत्मनिर्भर भारत की।
झारखंड के मधुपुर से निकली तकनीक अब पूरे देश को स्वच्छ जल देने का सपना पूरा करेगी।
जी हां, मधुपुर में आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ जब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने देश की पहली अभिनव जल-शुद्धिकरण मशीन “AQUAKT” का शुभारंभ किया।यह मशीन K&TA Enterprises LLP द्वारा पूरी तरह झारखंड में डिजाइन और निर्मित की गई है।K&TA Enterprises के पार्टनर नाजिश हुसैन ने कहा कि
हमने इस मशीन को झारखंड की मिट्टी में खड़े होकर बनाया है। हमारा लक्ष्य है — कि देश का हर नागरिक शुद्ध पानी पी सके, और झारखंड तकनीकी नवाचार का केंद्र बने।

K&TA Enterprises के दूसरे पार्टनर खुर्शीद आलम ने कहा कि यह मशीन 100% मेड इन झारखंड है। इसमें सोलर और इलेक्ट्रिक दोनों पावर सिस्टम हैं, और स्मार्ट सेंसर जल की गुणवत्ता को तुरंत जांचता है। मौके पर मौजूद रहे कांग्रेस नेत्री शबाना खातून और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज कैसर ने भी युवाओं की इस पहल की सराहना की।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मधुपुर के युवाओं ने जो कर दिखाया है,वह पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।आज झारखंड सिर्फ संसाधनों के लिए नहीं, बल्कि नवाचार के लिए भी पहचाना जाएगा।
जहां एक ओर संथाल परगना क्षेत्र के युवा साइबर अपराधों में उलझ कर अपना जीवन बर्बाद करते हुए अपने परिवार को परेशानी के जंजाल में डाल रहे हैं,लेकिन वहीं दूसरी ओर आज नाजिश हुसैन जैसे युवाओं ने सकारात्मक सोच और तकनीकी कौशल से झारखंड का नाम रौशन किया है।यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता हुआ मधुपुर का संकल्प है।
देश की पहली “AQUAKT” मशीन अब झारखंड से शुरू होकर भारत के हर गांव और शहर तक स्वच्छ पानी की नई कहानी लिखेगी।यह पहल साबित करती है कि अगर सोच सकारात्मक हो, तो मधुपुर जैसी धरती भी नवाचार की राजधानी बन सकती है।